फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में बांटे गए पीएम आवास के 250 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम आवास को लेकर वीडीए में एक कैंप लगाया गया। इसमें कुल 250 आवेदन बांटे गए। वहीं आने वाले लोगों को पीएम आवास के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वीडीए पहले चरण में 1392 पीएम आवास बनवाएगा। इसमें दांदुपुर में 330, कुरहुआ में 454 आवास बनेगा। वहीं दासेपुर में 608 आवास निजी कंपनी से बनाई जाएगी। अब इन आवासों को लेकर तैयारी की जा रही है। इस योजना में लाभार्थियों को 2.50 लाख सरकार की ओर से अनुदान मिलेगा। बाकी दो लाख रुपये पांच किस्तों में जमा करना होगा। वीडीए हेल्प डेस्क प्रभारी प्रणव श्रीवास्तव ने बताया कि नाम आने के बाद पहली किस्त में पांच हजार से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद एक माह के भीतर 45 हजार जमा करना होगा। बचे हुए डेढ़ लाख तीन किस्तों में 18 माह के भीतर जमा करना होगा। साथ ही एससी एसटी और ओबीसी के साथ दिव्यांग, विधवा, वरिष्ठ नागरिक व किन्नर को वरीयता दी जाएगी। पैसा जमा करने पर विलंबर करने वालों से 12 प्रतिशत ब्याज वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें