फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगज जुलूस के माध्यम से सड़क पर कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग जुलूस के माध्यम से सड़क पर कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा
विज्ञापन

आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयेाजित रंग महोत्सव के तहत शनिवार को कलाकारों ने रंग जुलूस निकाला। वहीं शाम में कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक नाटकों व नृत्यों की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। रंगयात्रा की शुरूआत सर्वोदय स्कूल से हुई जो सुखदेव पहलवान तिराहे पर पहुंच कर संपन्न हुई। रंगयात्रा में विभिन्न प्रांतो से आए कलाकार अपने पारंपरिक वेशभूषा में सड़क पर ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते चल रहे थे। यात्रा में मुम्बई, दिल्ली, गुजरात, आसाम, झारखंड, बिहार, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, बलिया, वाराणसी, अंबेडकरनगर, फरूखाबाद आदि स्थानों से आए कलाकार शामिल रहे। रंग जुलूस में सबसे आगे राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के लोगों ने विभा गोयल के नेतृत्व में सेफ एनिमल का संदेश देते हुए छोटे बच्चे विभिन्न जानवरों का रुप धारण कर चल रहे थे। इसके पश्चात विभिन्न स्थानों से आई टीमों में शामिल कलाकार अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे थे। रंग जुलूस आयोजन स्थल से शुरू होकर सुखदेव पहलवान तिराहे पर पहुंच कर संपन्न हुई। शाम में पांचवी संध्या का उदघाटन एसपी रविशंकर छवि और एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इसके पश्चात कलाकारों ने मंच पर अपने कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, सिद्धार्थ सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कामेडी किंग मनोज सिंह टाइगर, अभिनेत्री सुनीता पांडेय, अभिनेता संतोष पहलवान, अभिषेक जायसवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा, डॉ. पूनम तिवारी, प्रवीण सिंह, अरविंद्र चित्रांश, राघवेंद्र, शरद, दिवाकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें