वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत प्रहलाद घाट निवासी व्यापारी को गाजीपुर जेल से कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी के मोबाइल की कॉल डिटेल सर्विलांस की मदद से खंगाली गई तो इसकी पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार गाजीपुर जेल में निरुद्ध रवि जायसवाल पेशी पर बनारस कचहरी आने के दौरान व्यापारी से पांच हजार रुपये रंगदारी के तौर पर लिया था। इस बार पेशी पर आने के दौरान व्यापारी से रवि दस हजार मांग रहा था। इससे घबराए व्यापारी ने आदमपुर पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि तफ्तीश के दौरान अहम तथ्य हाथ लगे हैं जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।