फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा से बताएंगे सरकार की खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी युवा फ्रंटल की मासिक बैठक बुधवार को ज्ञानपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चल रही सपा की प्रदेशव्यापी साइकिल यात्रा को लेकर चर्चा की गई। सपा जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सपा युवा संगठन प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकाल रहा है। यह साइकिल यात्रा 11 अगस्त को सुबह 10 बजे भदोही पहुंचेगी। इस दौरान साइकिल यात्रा को नगर भ्रमण कराकर अगले दिन 12 अगस्त को इंदिरा मिल चौराहा होते हुए चौरी-वाराणसी सीमा पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ गया है। गत दिनों देवरिया के नारी संरक्षण गृह में हुए सेक्स रैकेट के खुलासे को लेकर कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार की नाकामियों का परिणाम हैं। भाजपा धर्म पर आधारित राजनीति कर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है, लेकिन उसके सारे कारनामे जनता समझ चुकी है। इसका जवाब-2019 के लोकसभा चुनाव में देने के लिए जनता कमर कस चुकी है। भाजपा की करतूतों को साइकिल यात्रा के जरिए जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर युवा फ्रंटल के जिलाध्याक्ष जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, राम शिरोमणि, संतोष यादव, इरशाद सिद्दीकी, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें