गोपीगंज। थाना क्षेत्र के राधास्वामी धाम के पास जीटी रोड पर शनिवार को पशु तस्करों ने पुलिस के डर से जाम मे फंसे मवेशियों से भरा ट्रक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक में 20 मवेशियों में पांच की मौत हो चुकी थी। पशु तस्कर शनिवार को 20 मवेशियों से लदी ट्रक विहार से उन्नाव के लिए ले जा रहे थे। राजमार्ग स्थित राधास्वामी धाम के पास भीषण जाम के चलते उनकी ट्रक फंस गई। जाम के दौरान पुलिस आसपास चक्रमण करती दिखी। इससे तस्कर पकड़े जाने के डर से परेशान हो गए और ट्रक को वहीं छोड़कर खिसक लिए। पुलिस के मुताबिक ट्रक में 20 मवेेशी लदे हुए थे, जिसमें पांच की मौत हो चुुकी थी।