फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 30 युवतियों की होगी शादी00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जैतपुरा स्थित राजकीय पाश्चात्यवर्ती देखरेख संगठन में रहने वाली करीब 30 युवतियों से शादी करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों से रहने वाले युवकों ने शादी का प्रस्ताव किया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके त्रिपाठी की देखरेख में आवेदन करने वाले युवकों की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने पर और आवेदन सही पाए जाने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत युवतियों की शादी कराई जाएगी। इसके तहत युवतियों को सरकार की तरफ से दस-दस हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को पाश्चात्यवर्ती देखरेख संगठन में युवतियों ने भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रशासन की ओर से संगठन में रहने वाली युवतियों को मिठाई बांटी गई है। इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें