दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के तराव के रहने वाले मनोहर सिंह के इकलौते पुत्र मोहित (20) ने जहर खाकर जान दे दी। मोहित आरो प्लांट लगाकर पानी की सप्लाई का कार्य करता था। तीन दिन पूर्व दानगंज बाजार में हुई मारपीट में मोहित का नाम सामने आया था। मोहित को दानगंज पुलिस ने हिरासत में लेकर सोमवार को जेल भेज दिया था। देर शाम घर वापस लौटने पर मोहित ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया है कि मोहित शांत स्वभाव का था। मारपीट के मामले में पुलिस ने उसे दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था और पिटाई के बाद उसे जेल भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाया था। वहीं एसओ चोलापुर का कहना है कि मोहित की पिटाई नहीं की गई थी।