फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया ज्योति यात्रा पहुंची काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निर्भया कांड की याद में रेड ब्रिगेड ट्रस्ट और निर्भया ज्योति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित निर्भया ज्योति यात्रा सोमवार को काशी पहुंची। अस्सी स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्मारक पर उनका भव्य स्वागत साझा संस्कृति मंच के सदस्यों ने किया। लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष महिला हिंसा की समाप्ति तक आंदोलन का संकल्प लिया। इसके बाद ये यात्रा नदेसर पहुंची। सेंट मेरीज में लगे क्रिसमस मेले में लोगाें को पर्चे और पैंफलेट बांट उनसे बालिका व महिला हिंसा के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। यहां से यात्रा सारनाथ पहुंची, जहां पर पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगाें को महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। निर्भया ज्योति यात्रा की संयोजक पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि इस यात्रा को 17 दिसंबर को निर्भया के माता पिता व महिला व बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ से रवाना किया था। 12 युवतियों का यह दल गाजीपुर, मऊ होते हुए निर्भया के पैतृक गांव मडोरा कला जाएगा। रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के सचिव अजय पटेल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से लड़कियाें को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं। उन्हें 1090 व 181 हेल्पलाइन के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान शालिनी सिंह, प्रदीप सिंह, सूरज पांडेय, पवन पांडेय आदि शामिल रहे। यात्रा का रात्रि पड़ाव कैथी में आशा ट्रस्ट केंद्र पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें