फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने एथलेटिक्स में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी एथलेटिक क्लब की ओर से सिगरा स्टेडियम में आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में पूर्वांचल की 12 से 16 वर्ष की 37 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इन बालिकाओं ने 100 और 800 मीटर दौड़ में ब्राड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो और सटल रनिंग में पूरे दमखम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की संयोजक अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिन बालिकाओं ने मानक के अनुरूप प्रदर्शन किया है उनको एक वर्ष का नि:शुल्क प्रशिक्षण और किट प्रदान किया जाएगा। 30 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा। रामअवध यादव, चंद्रभान यादव, आलोक श्रीवास्तव, शुभम सरोज, अनुराग और चंदन की देखरेख में चयन परीक्षण आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें