फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर गैरहाजिर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/राजातालाब/पिंडरा। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा मंगलवार को तहसील दिवस पर राजातलाब तहसील पहुंचे। लोगों की शिकायतें सुनने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के भी पेंच कसे। तहसील दिवस पर बिना सूचना गायब रहने पर राजातालाब के खेपसीपुर के लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को निलंबित करने का एसडीएम को निर्देश दिया। सेवापुरी के कानूनगो महेंद्र शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी की। ठठरा उपकेंद्र के निर्माण में असहयोग करने पर एसओ मिर्जामुराद को फ टकार लगाई। ग्रामसभा राजपुर के लेखपाल विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ शिकायत पर उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया। मझलापुर बनकट के पप्पू राजभर द्वारा झूठी शिकायत करने के मामले में उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दो शिकायती पत्र लंबित होने की जानकारी पर एडीओ पंचायत के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करें। पांच वर्ष से एक ही जगह जमे लेखपालों का स्थान परिवर्तन करने का आदेश दिया। पंचक्रोशी मार्ग के तालाबों के अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने का निर्देश दिया। तहसील दिवस के मौके पर मंगलवार को तहसील राजातालाब 212 पर, पिंडरा पर 78 एवं सदर पर 104 सहित कुल 414 प्राप्त शिकायती पत्रों में से तहसील राजातालाब पर 29, पिंडरा पर एक एवं सदर पर 13 सहित कुल-43 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस के मौके पर राजातालाब में एसएसपी नितिन तिवारी, पिंडरा में अपर आयुक्त प्रशासन ओमप्रकाश चौबे एवं सदर तहसील पर मुख्य राजस्व अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें