आईएमएस बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में इलाज के बाद 200 बच्चों में सुनने और बोलने की क्षमता लौट आई है। बच्चों का कॉक्लियर इंप्लांट कर उनको नया जीवन दिया गया। अब वह बच्चे सामान्य बच्चों की तरह सुन और बोल पा रहे हैं। तीन दिसंबर को बलिया निवासी तीन साल के बच्चे को इंप्लांट लगाने के बाद बच्चों की संख्या 200 पहुंच गई। प्रो. विश्वंभर सिंह ने बताया कि विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में विभाग में आने वाले सभी मरीजों-तीमारदारों को इंप्लांट से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रो. राजेश कुमार, डॉ. राहुल, डॉ. अमन, डॉ. स्वाति, डॉ. शीवा, डॉ. एके पासवान शामिल रहे।