फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू स्वतंत्रता भवन में मातृशक्ति का वंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस की स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिला समन्वय काशी भाग की ओर से 31 दिसंबर को बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में मातृशक्ति महासम्मेलन होगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं का सम्मान और देश की विदुषी महिलाओं के क्रांतिकारी विचारों की 25 चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ये जानकारी महिला समन्वय काशी विभाग की भारती मिश्र, नीलम गुप्ता ने संयुक्त रूप लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन आरएसएस काशी प्रांत के सात विभाग के समन्वय से होगा। महिला समन्वय की अखिल भारतीय सहसंयोजिका डाॅ़ ममता यादव और वृशाली जोशी मुख्य वक्ता होंगी। प्रथम सत्र में भारतीय चिंतन में महिला, द्वितीय सत्र में महिलाओं की स्थानीय समस्या व समाधान और सम्मान जबकि तीसरे सत्र में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर परिचर्चा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें