महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मंच कला विभाग के 20 विद्यार्थियों का बिहार लोक सेवा आयोग में चयन हुआ है। इसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता पद पर 13, माध्यमिक विद्यालय में सात विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई है।
चयनित होने वालों में अंबरीश राय, हितेश कुमार गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार उपाध्याय, मनीष कुमार पटेल, प्रणय रायतानी, संजीत सागर, धीरेंद्र तिवारी, प्रज्ञा मौर्या, तृप्ति सिंह, अनुतोष कुमार चौबे, अजीत कुमार, पूजा भारती, शिवम चौबे हैं। माध्यमिक विद्यालय में विवेक सिंह, सिमरन कुमारी झा, रविरंजन कुमार, ओम मिश्रा, वैभव देव, पूर्णिमा दूबे, बसंत चौहान का चयन हुआ है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता घोष ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो