वाराणसी। मौसम सामान्य होने के बावजूद शुक्रवार को 20 उड़ान देरी से आईं और गईं। एयरपोर्ट से अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 51 मिनट, स्पाइस जेट दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 1 घंटे 59 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 1 घंटे 43 मिनट, आइसलैंड एयर की काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू 15 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 12 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 47 मिनट देरी से आई। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 23 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 17 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 55 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 19 मिनट देरी से पहुंची और प्रस्थान की। ब्यूरो