वाराणसी। मौसम व तकनीकी कारणों से शुक्रवार को 20 उड़ानें लेट और चार निरस्त कर दी गईं। उड़ानें न्यूनतम 25 से लेकर अधिकतम 2 घंटे 53 मिनट तक देर रहीं। स्पाइस जेट की चार उड़ानें निरस्त कर दी गईं। देर से आने जाने वाली उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 2 घंटे 53 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 33 मिनट लेट हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 37 मिनट और मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 2 मिनट लेट हुई। अकासा एयर की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 34 मिनट, खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो 59 मिनट, मुंबई-वाराणसी-मुंबई 25 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस बैंकॉक-वाराणसी-बैंकॉक 39 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मंबई 1 घंटे 17 मिनट और हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 17 मिनट की देरी से आई गई। वहीं, स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई और पुणे-वाराणसी-पुणे की उड़ान निरस्त रही। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों की देरी की सूचना पहले से ही यात्रियों को दी गई थी। किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई। ब्यूरो