संभव की जनसुनवाई में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने 20 शिकायतें सुनीं। इसमें सूजाबाद के प्रमोद कुमार सिंह ने सीवर की शिकायत की। चितईपुर के अमित कुमार ने इंटरलाकिंग की समस्या बताई। यशोदा नगर के हेमंत कुमार ने सीवर समस्या के बारे में बताया। शिवदासपुर के बैजनाथ चौधरी ने स्ट्रीट लाइट न जलने के बारे में बताया। जयप्रकाश नगर के शिव प्रसाद ने मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में बताया। कमच्छा के रिया ने टैक्स से जुड़ी शिकायत की। कोटवा के प्रभुनाथ ने भुगतान के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास पत्र भेजे।