फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में बीएससी में 197 लोगों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया में मंगलवार को बीएससी गणित में 197 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। साथ ही बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में दूसरे दिन 05 विद्यार्थियों के प्रवेश लेने के बाद अब इस पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों की कुल संख्या 80 हो गई है। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी प्रवेशित विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया। इसके बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया। उधर कुलपति प्रो. एके त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने निरीक्षण किया। प्रो. कामिल ने बताया कि 08 जुलाई को बीएससी गणित के छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें