वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने मंगलवार को आमजन से अपील की है कि जरूरी न हो तो रोड शो के समय लंका से मैदागिन मार्ग पर जाने से बचें। साथ ही, रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।
सामने घाट, नगवां, नरिया, अस्सी, संकटमोचन मंदिर और रवींद्रपुरी की ओर से लंका स्थित मालवीय चौराहा की ओर वाहन नहीं आएंगे।
ब्राडवे होटल से अग्रवाल तिराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
हरिश्चंद्र घाट तिराहा की तरफ से किसी वाहन को शिवाला की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
भेलूपुर थाना की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
जंगमबाड़ी, रामापुरा चौराहे और मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन गोदौलिया चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
विशेश्वरगंज तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को कालभैरव तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
मछोदरी से मैदागिन चौराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
बेनियाबाग तिराहे से पियरी पुलिस चौकी होते हुए कबीरचैरा की तरफ किसी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
पिपलानी कटरा से कोई भी वाहन लहुराबीर और कबीरचौरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
काशिका तिराहे से कोई भी वाहन पिपलानी कटरा और लहुराबीर चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
लहुराबीर चौराहे से कोई वाहन कबीरचौरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव के आवागमन से 10 मिनट पहले ही निर्धारित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
मरीजों के वाहन और शव वाहन रूट डायवर्जन से मुक्त रहेंगे। सभी प्रकार के वाहन पास 15 मई को निरस्त रहेंगे।