वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में पांच दिन तक चले साक्षात्कार के बाद गुरुवार को छात्रों का आनलाइन टेस्ट कराया गया। आर्य भट्ट हॉस्टल में आरबीज मेडिकल, कैपजेमिनी, जिंदल स्टेनलेस, मर्सडीज बेंज सहित दस कंपनियों की ओर से आयोजित टेस्ट में बीटेक चतुर्थ वर्ष के 100 छात्र-छात्रा शामिल हुए। आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट सेल की ओर टेस्ट का परिणाम शुक्रवार को आएगा। इस साल प्लेसमेंट के लिए 1155 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। अब तक 144 कंपनियों ने छात्रों को 678 नौकरियों का ऑफर दिया। है।