फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की रोकथाम और न्याय दिलाने पर हो काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में बैठक कर महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए विभागीय और पुलिस के अधिकारियों को काम करने को कहा। बैठक में कुल चार प्रकरणों में तीन चोलापुर थाने के एक ही परिवार से संबंधित रहा, जबकि एक थाना लंका क्षेत्र का था। चोलापुर की ममता ने पति पर बच्चों सहित मायके छोड़ने के बाद घर नहीं लिवा जाने की शिकायत पुलिस को थी। ममता की छोटी बहन ने अपने जीजा पर मारपीट और उसकी मां ने दामाद पर गाली गलौज व धमकी की शिकायत की थी। लंका थाना क्षेत्र की शिकायतकर्ता ने पड़ोसी पर मारपीट व धमकी की एफआईआर दर्ज कराई है, मगर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अनिता सिंह ने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी को कार्रवाई किये जाने के साथ ही अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आयोग की सदस्य ने दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर वहां निराश्रित वृद्ध माताओं से हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें