फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज के राही गेस्ट हाउस में रविवार को पुलिस उप महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने त्यौहारों की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि कहीं भी कोई नई परंपरा को अनुमति न दें। पूर्व की तरह ही बकरीद का पर्व मनाया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को दोपहर बाद जिले में आए डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने भदोही, गोपीगंज और औराई थानाध्यक्ष की जमकर खबर ली। उन्होंने तीनों थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों से कहा कि बकरीद पर्व पर भदोही, गोपीगंज, खमरिया, घोसिया आदि संवेदनशील क्षेत्रों पर खास नजर रख्री जाए। अराजकतत्व को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए। आम जन से तालमेल बिठाकर पर्व को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराएं। कहीं भी कोई सूचना मिले तो तत्काल वहां खुद जाएं। उन्होंने कहा कि बकरीद पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। जहां भी कुर्बानी की जाए वहां मलबे का निस्तारण बेहतर ढंग से किया जाए, जिससे अन्य लोगों को परेशानी नहीं हो सके। मुस्लिम वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि दूसरे धर्म के लोगों का भी ध्यान दिया जाए। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व पर सुरक्षा का चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। तीनों तहसीलों को तीन जोन में बांटा गया है। क्षेत्राधिकारी उसके जोनल इंचार्ज बनाए गए हैं। थानाध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि वह पर्व पर खास नजर रखें। उन्होंने कहा कि इस बार ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। नई परंपरा को अनुमति नहीं दी जाएगी। मौके पर एसपी राजेश एस, सीओ औराई रामकरन, भदोही सीओ अभिषेक पांडेय, ऊंज एसओ राजेश पांडेय, एसओ सुरियावां अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें