फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थी ने पैसे के लिए रची खुद के अपहरण की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने खुद के अपहरण की साजिश रच दी। युवक की खोजबीन में जुटी जैतपुरा पुलिस ने चंद घंटे के भीतर ही उसे सिटी रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसने अपने घरवालों को अपहरण की सूचना दी थी। नोनहरा (गाजीपुर) निवासी प्रशांत मोर्या मंगलवार को सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के लिए ट्रेन से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है और 30 हजार रुपये मांग कर रहे हैं। पैसा उसने अपने अकाउंट में लगाने की बात कही। प्रशांत के अपहरण की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घर वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रशांत के मोबाइल की लास्ट लोकेशन चेक किया। जैतपुरा इंस्पेक्टर विजय चौरसिया पुलिस टीम के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे और चंद घंटे के भीतर ही प्रशांत को बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि उसने पैसे के लिए अपने घरवालों को अपहरण की फर्जी सूचना दी थी। प्रशांत के परिजनों के आने के बाद पुलिस ने उसे समझा बुझा के घरवालों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें