वाराणसी। इस सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। मौसम का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान लगातार बढ़ने से गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सोमवार को जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था। वहीं मंगलवार को यह तापमान दो डिग्री बढ़कर 43 पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक राजीव बाटला के अनुसार मंगलवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। गमी में तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानियां बढ़ेंगी। इसलिए इस गर्मी में खूब पानी पीकर, निकले। उधर, गर्मी के इस मौमस में बिजली कटौती ने लोगों को और परेशान कर रखा है। मंगलवार को सातों महुआ सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती रही। इसमें मछोदरी से गोला बाजार, त्रिलोचन बाजार, मुकीम गंज, लालपुर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं भेलूपुर केंद्र से गोदौलिया, सिद्धगिरी बाग, भिखारीपुर से गोदौलिया से रामापुर, काशी विद्यापीठ उपकेंद्र से क्षेत्र 4 घंटे तक प्रभावित रही। जबकि चांदपुर, मंडुवाडीह सहित कई इलाकों में अघोषित रूप से बिजली कटौती हई। उधर, आईपीडीएस के तहत शहर में बिजली देने के लिए अंडर ग्राउंड बिजली के तारों के बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसे 31 मार्च तक पूरा करना था, इसके बाद भी इस कार्य को पूरा करने की तिथि दो बार बढ़ने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। अब अगली तिथि बढ़ाने की तैयारी चल रही है।