फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी की ‘बी’ व ‘सी’ सर्टिफिकेट की हुई प्रायोगिक परीक्षा 00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को एनसीसी की ‘बी’ व ‘सी’ सर्टिफिकेट की प्रायोगिक परीक्षा हुई। इसमें वाराणसी बी ग्रुप संस्कृत विश्वविद्यालय और सौवीं बटालियन के तहत 97, 100 व 30 गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। 101 बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल एसके वर्मा की देखरेख में हुई इस परीक्षा में बी प्रमाणपत्र के लिए 701 और सी प्रमाणपत्र के लिए 406 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इसके तहत कैडेट्स ने ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियार चलाने का कौशल दिखाया। दूर संचार का विषय भी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल था। डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि कैडेट्स की बी प्रमाण की लिखित परीक्षा 11 मार्च को उदय प्रताप कालेज के मैदान पर सुबह आठ बजे से होगी। वहीं सी प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा 18 मार्च को संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें