वाराणसी। देव दीपावली पर घाटों पर जगमगाते लाखों दीपों को देखने विभिन्न देशों से आए विदेशी एवं देशी पर्यटकों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को राज घाट पर पोलैंड, फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी आदि देशों के 36 विदेशी पर्यटकों को रोरी-तिलक लगाकर उन्हें माला पहनाई और अंगवस्त्रम प्रदान कर पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत विदेशी सैलानियों वे कहा- ‘थैंक्यू इंडिया।’ इस दौरान डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज एवं संयुक्त निदेशक पर्यटन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।