लखनऊ में प्रस्तावित जूडो महाकुंभ में वाराणसी के 19 खिलाड़ी खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 15 से 20 जुलाई तक खेली जाएगी। इसके लिए वाराणसी जूडो संघ ने टीम घोषित कर दी गई है। जिला जूडो संघ के सचिव लाल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के खिलाड़ी तैयार हैं। उन्हें अलग अलग शिविर में जूडो के दांव पेंच सिखाए हैं।