फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में ट्रैफिक पुलिस: बिना परमिट व फेल फिटनेस वाले 188 ई-रिक्शा सीज, कई वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Tue, 17 Oct 2023 08:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था एस चन्नप्पा ने बताया कि पिछले हफ्ते ऑटो यूनियन पदाधिकारियों संग हुई बैठक में तय हुआ था कि बिना परमिट और फिटेनस के एक भी वाहन शहर में चल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
ई रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बिना परमिट और पंजीकरण के चलने वाले 188 ई-रिक्शा को ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सीज किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2299 दुपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकतर बाइक सवार बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हुए मिले। इन सभी से 211200 जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Navratri 2023: वाराणसी में एक क्विंटल पंचमेवा से बन रहे माता के वस्त्र, पंडाल में दिखेगी आदियोगी की झलक
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था एस चन्नप्पा ने बताया कि पिछले हफ्ते ऑटो यूनियन पदाधिकारियों संग हुई बैठक में तय हुआ था कि बिना परमिट और फिटेनस के एक भी वाहन शहर में चल नहीं पाएंगे। फिटेनस फेल और परमिट के बगैर भी ई-रिक्शा संचालन करने वालों के खिलाफ सुबह से लेकर शाम तक अभियान चलाया गया। अभियान में डीसीपी यातायात विक्रांत वीर, एडीसीपी राजेश पांडेय और एसीपी विकास श्रीवास्तव शामिल रहे। शहर और देहात के बार्डर पर पुलिसकर्मियों की टीम गठित करते हुए आगे भी कार्रवाई होगी। उधर, चिरईगांव के संदहा चौराहे पर सोमवार की शाम बिना परमिट के तीन पहिया वाले दस वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें