फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो में 183 प्रवेश, 11 जुलाई को दूसरी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को बीएससी बायो में 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। साथ ही बीएससी बायो में कुल प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 183 हो गई है। बीएफए में 60 और बीम्यूज में 23 विद्यार्थियों ने अब तक प्रवेश लिया है। प्रवेश सेल के उप समन्वयक नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद नए विद्यार्थियों को परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही दिए गए। बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन, बीकॉम रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट और बीएससी गणित की दूसरी काउंसिलिंग 11 जुलाई को वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय में होगी। नलिनी कामिल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ईमेल पर लिंक भेजा गया है, वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्र, सभी की एक सेट फोटोस्टेट, स्वयं की दो स्टाम्प साइज फोटो और अपनी श्रेणी का अद्यतन प्रमाण पत्र लेकर आएं। काउंसिलिंग 11 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय पर होगी। मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। प्रवेश काउंसिलिंग से संबंधित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें