रामनगर। साहित्य नाका पानी की टंकी के पास बृजमोहन गुप्ता उर्फ फेकू की कबाड़ की दुकान में शनिवार आधी रात आग लग गई। इसमें हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और बगल की फिरोज ऑटो बैट्री की दुकान को भी चपेट में ले लिया। दुकान में रखी आठ बैटरी, ग्लोसाइन बोर्ड और अन्य कीमती सामान जल गया। मुगलसराय निवासी ऑटो बैटरी दुकान मालिक महमूद आलम ने बताया कि लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।