फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा लेकर अवैध कनेक्शन को वैध करेगा बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली विभाग पैसा लेकर अवैध कनेक्शन को वैध करेगा। कटिया हटाओ संयोजन पाओ योजना 31 जनवरी तक चलेगी। इसके तहत 22 नवंबर के पूर्व पकड़े गए कटिया कनेक्शनों को आठ हजार रुपये 22 नवंबर के बाद पकड़े गए कनेक्शन को छह हजार रुपये जमा कराने के बाद नियमित कनेक्शन दिया जाएगा। इससे अवैध कनेक्शन वैध हो जाएंगे। उधर विभाग की ओर से सरचार्ज समाधान योजना मंगलवार को लागू की गई। 31 मार्च तक चलने वाली इस योजना के तहत शहर में दो किलोवाट, वाणिज्यिक दो किलोवाट और निजी नलकूप पांच किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। मूलधनराशि का तीस प्रतिशत धनराशि रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ जमा करें। अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना ने बताया कि संशोधित बिल की देय धनराशि 31 मार्च तक जमा करने पर इस छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें