वाराणसी। अधिकतम तापमान में 4.1 और न्यूनतम 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के चलते मंगलवार को गलन से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम 20.5 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप निकलने पर लोग छतों पर दिखे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, अधिकतम तापमान तो बढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बनी है। उधर, राजीव बाटला ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी अधिक होने की वजह से यहां गलन बढ़ रही है। एक सप्ताह के भीतर कोहरा शुरू हो जाएगा।