पिंडरा। इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को आप नेता संजय सिंह द्वारा दिए विवादित बयान पर उनका पुतला फूंका।
इस दौरान शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि संजय सिंह ने राजनैतिक मर्यादाओं की सारी सीमा लांघकर बयान दिया है।
महेंद्र प्रसाद ने कहा कि संजय सिंह के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाए।फाउंडेशन की महिला शाखा की जिला अध्यक्ष नसीम बनो ने कहा कि भारत के सभी हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग गाय का सम्मान करते हैं। ऐसा बयान ठीक नहीं है। इस मौके पर महेंद्र प्रसाद, नसीम बनो, गुलाब विश्वकर्मा, जय सोनकर, राम हरक विश्कर्मा, चंदन विश्वकर्मा, समीर खान शाह, समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।