फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में घर के बाहर खेल रहा किशोर ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए अलीशेर पुत्र नसीम को राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। घटना के बारे में मोहल्ले के ऐनुल ने बताया कि किशोर अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक फरार हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर के मालिक की जिम्मेदारी पर उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें