ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभाओं में सोमवार को सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें पार्टी के सिद्धांतो पर चर्चा की गई। केंद्र और प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताया। 2019 में जनता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। ज्ञानपुर विधान सभा की बैठक बिंद नगर में हुई। सपा जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र बिंद ने कहा कि सपा के विकास की क्रेडिट भाजपा ले रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास में विफल हो गई हैं। एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया गया। कहा की आगामी लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है। बैठक को जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रामरति बिंद, रामकिशोर बिंद आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर घनश्याम दास गुप्ता, बच्चन पाल, मुश्ताक हाशमी आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता दीनानाथ यादव ने किया। औराई विधानसभा की मासिक बैठक उगापुर में हुई। पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने कहा की अगर सपा के किसी पदाधिकारी या कार्यकर्त्ताओं का उत्पीड़न किया गया तो वह चुप नहीं बैठेगीं। इसके खिलाफ वह हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। प्रमोद सिंह, नान्हक यादव, अमर नाथ, जितेंद्र यादव, दशरथ पटेल, सीताराम यादव, श्याम धर यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, महेंद्र पासी, अनिल पासी आदि रहे। भदोही विधानसभा की बैठक चौरी के मानिकपुर में हुई। बैठक प्रभारी सपा जिला सचिव बैजनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता जो समाज के हित के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। आज भाजपा सिर्फ झूठ फरेब की राजनीति कर आपस में द्वेष पैदा कर लड़ा रही है इसे सतर्क होकर 2019 के चुनाव में सब लोग साथ मिलकर अखिलेश भैया के हाथों को मजबूत करें। बैठक में मिंटू बेग, जावेद अली आदि रहे।