फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरक्षण विरोधी रैली रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। आंबेडकर के जयंती के मौके पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही के जिलाध्यक्ष अंबरीष राधेश्याम तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को जातिगत आरक्षण के विरोध में जंगीगंज से औराई तक बाइक रैली निकाली जानी थी। जिला प्रशासन ने रैली नहीं निकलने दिया। सीओ बीके सिंह, एसओ सुनील वर्मा, एसओ सारनाथ सिंह पुलिस बल के साथ धनतुलसी मोड़ जंगीगंज बाजार में पहुंच कर जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर रैली को समाप्त करा दिया। रैली में कमल तिवारी, अमित मिश्रा, विपिन तिवारी, प्रकाश शुक्ला, दीपक शुक्ला, हर्ष मिश्रा, सूरज मिश्रा, विवेक उपाध्याय, अजित चौबे, धीरज बच्चा, लल्ला, पप्पू मिश्रा, राहुल तिवारी, नीरज तिवारी, विनय, शिव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें