फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने ली बैठक, पेयजल और सीवर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महापौर मृदुला जायसवाल ने शुक्त्रस्वार को अपने कैंप कार्यालय पर जलकल विभाग और पार्षदों के साथ जन समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में पार्षदों ने कई क्षेत्रों में जल कल की समस्या व सीवर ओवरफ्लो और जाम होने की बात बताई। इस पर महापौर ने महाप्रबंधक को जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। इसके अलावा महापौर ने महमूरगंज स्थित अन्नपूर्णा नगर में सीवर को लेकर चल रहे कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी। जिस पर महाप्रबंधक तीन-चार दिन के अंदर कार्य को पूरा कराने का आश्वासन दिए। इसके अलावा बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए उससे पहले ही शहर के सीवर लाइन में सिल्ट की सफाई व जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई पर चर्चा की। उन्होंने खराब पड़े हैंडपंप को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान महापौर ने आइपीडीएस गैस पाइप लाइन और जल निगम के कार्यों से क्षतिग्रस्त हो रहे सीवर लाइन की समस्या को भी सुधारने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के बाद महापौर भेलूपुर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पानी की शुद्धता व गुणवत्ता को ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक में महाप्रबंधक , जलकल के सचिव ,अवर अभियंता, सहायक अभियंता के अलावा पार्षद दल के नेता डॉ राजेश जायसवाल, नरसिंह बाबा, अजय गुप्ता, विनोद भारद्वाज, संदीप त्रिपाठी, अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें