ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व एवं पुलिस विभाग के 50 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें मात्र सात का निस्तारण हो सका। 38 प्रार्थना पत्र राजस्व तो 12 पुलिस महकमे से जुड़े रहे। 43 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें रवाना की गईं। ज्ञानपुर कोतवाली में तीन, भदोही में 10, चौरी में तीन, औराई में दो, ऊंज में पांच और दुर्गागंज में तीन प्रार्थना पत्रों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। गोपीगंज थाने में आए छह प्रार्थना पतरों में राजस्व विभाग का एक, सुरियावां में 10 शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ। शिकायतों के निस्तारण में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीमें सक्रिय नहीं हो पा रही हैं, जिससे शिकायतों के मुकाबले निस्तारण नहीं हो पा रहा है।