फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के बुलाने पर डेढ़ घंटे बाद पहुंचे इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराण्सी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे बजे अस्सी घाट सुबह ए बनारस कार्यक्रम में पहुंचे। देखा तोव वहां कुछ लोग गांजा पी रहे थे। डीएम ने सुबह छह बजे थाना भेलूपुर को अस्सी घाट पर तलब किया और इंतजार करते रहे। जिलाधिकारी के बुलाए जाने के लगभग डेढ़ घंटे बाद साढ़े सात बजे भेलूपुर थाना प्रभारी अस्सी घाट पहुंचे। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए अस्सी घाट पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर गंदगी देख नगर निगम के जोनल अधिकारी को भी कड़ी फटकार लगाई तथा नियमित रूप से साफ सफाई कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने अस्सी घाट पर योगा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें