फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुरा में भतीजे ने चाचा को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुरा (मच्छोदरी) में शुक्रवार की सुबह बिजली का मीटर जलने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा अब्दुल गफ्फार (35) को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवारीजनों ने घायल अब्दुल गफ्फार को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भतीजा अपने परिवार समेत भाग निकला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रोशन की तलाश कर रही है। सलेमपुरा निवासी अब्दुल गफ्फार के बिजली मीटर से ही पड़ोस में रहने वाले उनके भाई रमजान अली के घर भी बिजली का तार गया है। गुरुवार की रात रमजान अली का बेटा रोशन मीटर में कनेक्शन का तार जोड़ रहा था, इसी दौरान मीटर जल गया। सुबह इसी बात पर दोनों परिवार में विवाद होने लगा। इस दौरान रोशन ने अब्दुल गफ्फार पर चाकू से वार कर दिया। चाकू अब्दुल गफ्फार के कंधे के नीचे लगा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रोशन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें