फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों संग विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी और पांच जनवरी को अफसरों के साथ विकास कार्यों की हकीकत जानने शहर में निकलेंगे। सूत्रों की मानें तो सीएम मंडुवाडीह आरओबी, गेल और आईपीडीएस के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ वह समीक्षा बैठक भी करेंगे। सीएम के आगमन की प्रारंभिक सूचना के बाद अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैैं। खोदी गई सड़कों को पाटने का काम जोरों से चल रहा है। चार जनवरी तक मुख्य मार्गों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। कनाडा का दस सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल चार या पांच जनवरी को काशी में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। बैठक में प्रदेश और काशी में कनाडा सरकार के पूंजी निवेश पर भी चर्चा होगी। यह प्रतिनिधिमंडल इसी महीने आगरा में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट में भाग लेगा। भाजपा ने भी अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें