वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा सैनिकों के सहायतार्थ जुटाई गई 21,000 रुपये की राशि का चेक शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपा गया। कालेज की प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय और प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी वाराणसी के नाम का ये चेक डीएम योगेश्वर राम मिश्र को राइफल क्लब स्थित उनके कार्यालय में प्रदान की। जिलाधिकारी ने छात्राओं के इस पहल की सराहना की। बता दें कि सशस्त्र झंडा दिवस के मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सभी प्रतीक झंडे लगाकर ये सहायतार्थ राशि एकत्र की थी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर छात्राआें ने ये पहल की थी। इस दौरान डीन प्रशासन डॉ. आकाश, डीन अकादमिक डॉ. ओपी चौधरी, पवन सिंह, कमलेश सिंह आदि शामिल रहे।