नौगढ़ (ब्यूरो) । शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान कार्यक्रम के सीएससी नौगढ़ पर चल रहे बच्चों के टीकाकरण, वजन व शिशुओं को दी जा रही विटामिन खुराक की जानकारी शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी ने एएनएम से ली। इस दौरान उन्होंने प्रसूताओं को बच्चों की देखभाल करने के बारे में जानकारी भी दी । वहीं कार्यक्रम में मौजूद ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता कलावती सिंह, रेनू जायसवाल, को केन्द्र पर नामांकित बच्चों को नियमित पोषाहार दिये जाने का भी निर्देश भी दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिए जाने साथ लापरवाही नहीं बरतने के लिए चेताया। इस अवसर पर आशा प्रमिला देवी, निर्मला देवी भी उपस्थित रही।