फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो बेल्ट टेस्ट में दिखाया कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ बलिया(टीएफआई) के तत्वावधान में रविवार को नगर के सेंट थामस स्कूल में ताइक्वांडों बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सेंट थामस स्कूल, सनबीम स्कूल अगरसंडा, सियोर एक्सेस ताइक्वांडों क्लब, बेरुआरबारी, गायत्री मंदिर, एचकेजी के छात्रों ने अलग-अलग बेल्ट के लिए प्रतिभाग किया। बच्चों में पांच ग्रीन, आठ ब्लू, पांच रेड, छह येलो बेल्ट मुख्य प्रशिक्षक मुन्ना यादव ने दिया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक ने कहा कि बच्चों को बेल्ट में भाग लेने से उनके अंदर के कौशल में निखार आता है। इस मौके पर डायरेक्टर दीपक श्रीवास्तव, प्रबंधक विजय कुमार जायसवाल, अजय कुमार वर्मा, रामजी गुप्ता, शैलेश प्रसाद, अंकित यादव, मनोहर यादव, आशीष पासवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें