फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक धड़े ने स्वरूपानंद को चुना ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को भारत धर्म महामंडल के एक धड़े की ओर से शुक्रवार की देर शाम नेशनल कौंसिल की बैठक में ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य चुन लिया गया। डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी शंभूनाथ चतुर्वेदी की ओर से बुलाई गई मंत्री सभा ने तीनों पीठों के शंकराचार्यों, विद्वानों के अभिमत का हवाला देते हुए सर्वसम्मति से ज्योतिष पीठ पर स्वरूपानंद का अभिषेक करने का निर्णय लिया। उधर, शंकराचार्य के चयन पर विद्वानों के सुझाव आमंत्रित करने वाले महामंडल के जनरल सेक्रेटरी शंभूनाथ उपाध्याय ने सात दिसंबर को मंत्री सभा की बैठक बुलाई है। चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह ने देर शाम इस बैठक की कार्यवाही को असंवैधानिक करार दिया। बताया कि यह फैसला मान्य नहीं होगा। संस्था विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें