आईआईटी बीएचयू में स्पर्धा का आगाज, पहले दिन वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट में बीएचयू ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय खेल महोत्सव में 20 खेल चार मैदानों पर खेले जाएंगे। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स में देशभर के 1800 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार को वॉलीबॉल के उद्घाटन मैच में आईआईटी बीएचयू ने एमएनआईटी को 25-12 और 25-11 से हरा दिया। क्रिकेट में आईआईटी बीएचयू ने केआईटी को 47 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर आईआईटी बीएचयू ने 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में केआईटी की पूरी टीम 20 ओवर में 103 रन ही बना सकी। जिमखाना मैदान में फुटबॉल मैच में एमएनआईटी इलाहाबाद ने आईआईटी बीएचयू को 2-1 से हरा दिया। बास्केटबॉल में आईआईटी बीएचयू की डी टीम ने एनएसयूटी को 32-10 से हराया। दूसरे मैच में आईआईटी बीएचयू की टीम ने भगवानपुर को 36-13 से हराया।
प्रतियोगिता में आईआईटी बांबे, खड़गपुर, धनबाद, रूड़की, पटना, एनआईटी इलाहाबाद, जालंधर, जमशेदपुर, राउरकेला, सिक्किम, वीआईटी भोपाल, ट्रिपल आईटी रांची, दिल्ली, एमिटी लखनऊ, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर की टीमें शामिल हैं।