फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 18 बुनकरों की भेजीं कलाकृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस के 18 बुनकरों की कलाकृतियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए वस्त्र मंत्रालय भेजा गया है। बुनकर सेवा केंद्र की टीम ने जांच के बाद उनके वीडियो सहित डेटा भेजा है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद सात अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बुनकरों को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार दिया जाता है। बुनकर सेवा केंद्र के उप निदेशक एसके गुप्ता ने बताया कि इसी माह जिले के बुनकरों के उत्पादों और उनकी कलाकृतियों की पहचान हुई। इसका वीडियो, उत्पाद के नमूने, स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया के बाद 18 बुनकरों का चयन कर पुरस्कार के लिए उनकी सूची वस्त्र मंत्रालय को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि युवा, दिव्यांग, मार्केटिंग, जनजाति वर्ग के बुनकरों को पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर 25 बुनकरों को पुरस्कार मिलेगा। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का ये पुरस्कार बनारस के कई बुनकरों को मिल चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें