रेल टिकट का पैसा वापस कराने का झांसा देकर जालसाज ने दीनदयाल अस्पताल के डॉक्टर के खाते से 18 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना के संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अर्दली बाजार स्थित महावीर ग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि दो फरवरी की शाम उन्होंने ट्रेन मैन एप के माध्यम से गोरखपुर से वाराणसी का टिकट बुक कराया था। टिकट बुक कराने पर उनके खाते से 1186 रुपये की कटौती हुई थी। हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला। इस पर उन्होंने एप में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल करने पर उन्हें क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप डाउनलोड करते ही बैंक खाते से 18 हजार रुपये कटने का एसएमएस मोबाइल पर आया। ब्यूरो