आईआईवीआर में भ्रमण करते विद्यार्थी।
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शाहंशाहपुर में बुधवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरसार के 178 छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें शोध के तौर-तरीके बताए गए। संस्थान के शैक्षणिक भ्रमण अभियान के तहत आए छात्र-छात्राओं को कृषि के प्रति रूचि जगाने के लिए सब्जी अनुसंधान से परिचित कराया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में उनको संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, शोध क्षेत्रों एवं विभिन्न सब्जियों की उन्नत किस्मों को देखने का अवसर मिला। संस्थान के फील्ड सहायक प्रमोद कुमार ने छात्रों को आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों, जैव-प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी।
आईआईवीआर में भ्रमण करते विद्यार्थी।