वाराणसी। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जिले में 13 दिन में 1452 बुजुर्गों को 3.69 करोड़ रुपये के सहायक उपकरण दिए गए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि इस योजना के तहत बुजुर्गों को 16 फरवरी से 28 फरवरी तक सभी ब्लाकों में कैंप लगाकर सहायक उपकरण बांटे गए हैं। 1452 बुजुर्गों को निशुल्क 17245 उपकरण दिए गए हैं। इसमें व्हीलचेयर, ट्राइपॉड, स्पाइनल सपोर्टर, नी ब्रेस, वाकिंग स्टिक, हियरिंग ऐड जैसे सहायक उपकरण शामिल है। संवाद