वाराणसी। बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव की हालत अभी भी स्थिर बनी है। फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें गत शनिवार को अर्दली बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उन पर नजर बनाए हुए हैं। हुकुलगंज निवासी हीरालाल यादव फिलहाल वेंटीलेटर पर हैं। मंगलवार को भी उनके शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी है।